PBKS playoff qualification scenarios: पहले हाफ की टेबल टॉपर पंजाब किंग्स भी हो सकती है टूर्नामेंट से बाहर, समझें पूरा गणित
PBKS playoff qualification scenarios: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का लीग चरण अब उस मोड़ पर जा पहुंचा है, जहां से अब हर मैच के परिणाम प्लेऑफ की दौड़ पर असर डालेंगे। अब कुछ टीमें आसानी से आगे बढ़ रही हैं तो कुछ किसी तरह खुद को बचाए हुए हैं और कुछ तो अभी से बाहर होने की कगार पर खड़ी हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी पक्का नहीं हुआ है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद की जीत ने पंजाब किंग्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस मैच से पहले तक टेबल टॉपर रही पीबीकेएस क्या टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है। आइये इसका पूरा गणित समझते हैं।
Original source: cms.patrika.com →